Anmol Vachan Anmol Vachan Quotes Best Wishes in Hindi अनमोल वचन Wisdom Quotes

Anmol Vachan Anmol Vachan Quotes Best Wishes in Hindi – Wisdom Quotes
जीवन एक प्रश्न है, और मरण है उसका अटल उत्तर |
Life is a question, And death is its unwavering answer.
-जयशंकर प्रसाद
जीवन एक कहानी की तरह है | और वह कितनी लंबी है,यह नहीं बल्कि कितनी अच्छी है यह विचारणीय है |
Life is Like a Story. And how tall is she, It’s rather nice, It is worth considering.
– सेनेका
जीवन हलचल है , परिवर्तन है और हलचल और परिवर्तन में सुख और शांति का कोई स्थान नहीं |
जीवन चलने का नाम महज एक गीत नहीं , बल्कि जिन्दगी जीने का एक सार्थक नज़रिया है |
जीना है उसका भला ,जो दूसरों के लिए जीता है |मरना है उसका भला , जो केवल अपने लिए जीता है ||
खेलना तूफान ग़म से ज़िन्दगी का नाम है |
ज्ञान -योग , राज -योग और भक्ति -योग के बिना जीवन के प्रति समग्र दृष्टि नहीं बनती | इनमें से किसी एक की सिद्धि केवल दृष्टिकोण दे सकता है |
-स्वामी विवेकानन्द

जीवन एक बाजी के समान है , हार -जीत तो हमारे हाथ नहीं है ,पर बाज़ी को खेलना हमारे हाथ में है |
-जर्मी टेलर
जीवन एक अवसर है , उसे खोइये मत| जीवन एक चुनौती है , उसका सामना कीजिए | जीवन एक सफर है , उसे पूरा कीजिए | जीवन एक वरदान है , उसे स्वीकार कीजिए |
जीवन एक पहेली है , उसे सुलझाइए | जीवन एक गूढ़ कथा है , उसे सुनिए | जीवन एक सुन्दर गीत है।, उसे गाइये | जीवन एक प्रण है , उसका पालन कीजिए
जो किसी का उपकार नहीं कर सकते , उनके जीवन को धिक्कार है |
– रघुवंश
विनय मानव का सर्वोत्तम गुण है | इससे जीवन में मान ,अहंकार जैसी बुराइयाँ व मिथ्यातत्व समाप्त होकर सह -अस्तित्व की भावना आती है | जीवन में आचरण की शुद्धता ,साधना ,श्रेष्ठ संस्कारों ,अहिंसक व सात्विक प्रवृतियों का विकास ,अहंकार से नहीं अपितु विनय से ही सम्भव है |
आनन्द सागर जी मौनप्रिय

जीवन भोग ,आनंद ,ईर्ष्या ,द्वेष ,संग्रह ,झगड़ों की वस्तु नहीं है , वरन साधना ,त्याग और समर्पण की निधि है |
रामलाल
जो जीवन सेवा में व्यतीत होता है , वही फलदायी है |
महात्मा गाँधी
चरित्र जीवन में शासन करने वाला तत्व है और वह प्रतिभा से उच्च है |
फ्रेेेन्डरिक सान्डर्स
जीवन इस शरीर रूपी पिंजड़े में बंद पक्षी के पंखों की फड़फड़ाहट मात्र है |
स्वामी रामतीर्थ
हम आजादी तब पाते हैं ;जब हम अपने जीवित रहने के अधिकार का पूरा मूल्य चूका देते हैं |
रबीन्द्र
कितनी ही राजनीतिक स्वतंत्रता हो , वह भूखी जनता को सन्तुष्ट नहीं कर सकती |
लेनिन
वसुन्धरा के समान चक्रवर्ती का हृदय भी उदार और सहनशील होना चाहिए |
जयशंकर प्रसाद

ज्ञानी मनुष्य को संसार लुभा नहीं सकता , मछलियों के कूदने से समुद्र नहीं उमड़ता |
भर्तृहरि
हम कहते तो यह हैं कि जीवन के दिन थोड़े हैं ,जीवन का कोई भरोसा नहीं किन्तु जीते इस तरह से हैं , मानो हम अनन्त हैं |
सोनेका
हमारी रूचि हमारे जीवन की परख है , हमारे मनुष्यत्व की पहचान है |
रस्किन
अपने जीवन का एक लक्ष्य बनाओ और इसके बाद अपना सारा शारीरिक और मानसिक बल ,जो ईशवर ने तुम्हें दिया है ,उसमे लगा दो |
कार्लाइल
जीवन की गहराई की अनुभूति के कुछ क्षण ही होते हैं , अनेक दिन और वर्ष नहीं |
महादेवी वर्मा
एक शिक्षित व्यक्ति के झूठे ज्ञान से सावधान रहिए यह उसके अज्ञान से अधिक खतरनाक होता है |
जार्ज बर्नार्ड शॉ
‘यह मेरा है और यह दूसरों का ‘ ऐसा संकीर्ण हृदय वाले व अल्प ज्ञानी समझते हैं ;उदार व विराट चित्त वाले तो सारे संसार को अपना जुटुम्भ मानते हैं |
हितोपदेश
दर्शन का उद्देश्य ,जीवन की व्याख्या करना नहीं ,जीवन को बदलना है |
राधाकृष्ण

जब जीवन अस्थिर है ,तब मनस्वी पुरुषों की धन में क्या आस्था हो सकती है ?
सोमवेद
जीवन में मेरी सर्वोच्च अभिलाषा यही है कि एक ऐसा चक्र प्रवर्तन कर दूँ कि उच्च एवं श्रेष्ठ विचारों को सबके द्वार -द्वार पहुँचा दूँ |
स्वामी विवेकानन्द
जिसकी कीर्ति नष्ट हो गई ,उसका जीवन ही नष्ट हो जाता है |
वेदव्यास
जीवन का पहला सच्चा अध्याय मानवता है |
जीवन और कुछ नहीं, केवल मृत्यु को कुछ समय के लिए टालना है |
शेपेनहार
जीवन एक जद्दो -जहद है जिसमें कदम -दर -कदम काँटे हैं |
जीवन एक फूल है और मुहब्बत उसकी खुशबू |
जीवन खुदा की अमानत है |
जीवन एक समा की तरह है जो हवा में रखा है |

जीवन से बड़ा शिक्षक कोई नहीं है जो शिक्षा हमें जीवन से मिलती है ,वह हमें किसी के समझाने या किताबों से भी नहीं मिलती |
ज़िन्दगी की इनायतों को हमेशा हँस कर स्वीकार करो |
जो लोग ज़िन्दगी को एक मकसद समझकर गुजारते हैं वो कभी नाकाम नहीं होते |
ज़िन्दगी एक हीरा है जिसे तराशना इन्सान का काम है |
ज़िन्दगी की किताब का सबसे हसीन पनना माँ की मुहब्बत है |
ज़िन्दगी क्या है यह उस वक्त पता चलता है जब आधी ज़िन्दगी गुज़र जाती है |
ज़िन्दगी में सवाल ज़्यादा हैं और जवाब कम ,इसमें चलने का रास्ता सिर्फ एक ही है ,आप जा तो सकते हैं लेकिन वापस नहीं आ सकते जैसे -बच्चे से जवान , जवान से बूढ़े , लेकिन जवान से बच्चे नहीं ,बूढ़े से जवान नहीं |
ज़िन्दगी का आँखों के साथ किस क़दर गहरा ताल्लुक है ,जब इन्सान को ज़िन्दगी मिलती है तो आँखे खोलता है और जब रुठती है तो आँखे बन्द कर लेता है |

कामयाबी के लिए कामयाब सोच का होना भी जरूरी है |
कर्मों की बेहतरी तुम्हारे लिए कामयाब ज़िन्दगी की अमानत है |
तुम्हारी हर नाकामी में किसी दूसरे का इतना दख़ल नहीं जितना तुम्हारे अपने कर्मों का नतीजा तुम्हारे सामने जाहिर होता है |
अक्सर लोग हालात से मजबूर होकर बुरे बनते हैं |
अक्सर लोग हालात से मजबूर होकर बुरे बनते हैं |
अफज़ल तरीन रोना वह है जो ऐसे वाकयात के जाया होने पर रोया जाए जिस पर कोई नेकी न की गई हो |
कोई औरत या मर्द कितना ही खूबसूरत क्यों न हो , अगर उसकी सीरत अच्छी नहीं है तो उसकी ज़िन्दगी जानवरों से भी बदतर है |
